पाकिस्तान में वाहन गहरी खाई में गिरने से 17 लोगों की मौत
पाकिस्तान के पर्वतीय पश्चिमोत्तर क्षेत्र में एक यात्री वाहन के गहरी खाई में गिर जाने की घटना में 17 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 29 Oct 2018 6:42 AM GMT
पाकिस्तान के पर्वतीय पश्चिमोत्तर क्षेत्र में एक यात्री वाहन के गहरी खाई में गिर जाने की घटना में 17 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि वाहन कोहिस्तान जिले में गजार से रावलपिंडी जा रहा था कि इसी दौरान काराकोरम राजमार्ग पर वाहन एक पहाड़ी से फिसल गया।
उन्होंने कहा, 'हादसे में 17 यात्रियों की मौत हो गई और एक महिला चमत्कारिक ढ़ंग से बच गई।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story