सऊदी अरब में बना इतिहास, पहली बार स्टेडियम में फुटबॉल मैच देखने पहुंची महिलाएं
शुक्रवार का दिन सऊदी अरब के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। यहां पहली बार महिलाएं किसी स्टेडियम में मैच देखने लिए पहुंची।

शुक्रवार का दिन सऊदी अरब के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। यहां पहली बार महिलाएं किसी स्टेडियम में मैच देखने लिए पहुंची। महिलाओं के लिए खास जगह बनाई गई। इसके साथ साथ महिलाओं के रेस्टरूम और अलग एंट्री गेट की भी व्यवस्था की गई थी।
शुक्रवार को यहां जो मैच हुआ वह दो स्थानीय टीमों के बीच शहर के किंगअब्दुल्ला स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में हुआ। जहां महिलाओं ने जमकर मैच का लुत्फ उठाया। खूब सेल्फी ली और अपनी पसंदीदा टीम को चीयर किया।
इसे भी पढ़ेंः भारत पर निर्भरता खत्म, नेपाल ने इंटरनेट के लिए थामा चीन का हाथ
आपको बता दें कि शुक्रवार को ही सऊदी के सूचना मंत्रालय ने कहा था कि, ‘‘महिलायें जिस फुटबाल मैच को पहली बार स्टेडियम में देखेंगी वह अल-अह्ली और अल बातिन के बीच होगा। इसके बाद महिलायें 13 जनवरी और फिर 18 जनवरी को भी स्टेडियम में मैच देख सकेंगी।’’ इनमें से पहला मैच रियाद, दूसरा जेद्दा और तीसरा दम्माम में खेला जायेगा।
सामाजिक सुधार की कोशिश
रूढ़िवादी देश के रूप में जाने जाने वाले सऊदी अरब ने हाल के दिनों में महिलाओं पर लगे प्रतिबंध में छूट दी है। इससे पहले सितंबर में सैकड़ों महिलाओं को रियाद खेल स्टेडियम में जाने की अनुमति दी गई थी। यह उन तमाम सामाजिक सुधारों की कोशिशों में से एक है, जो क्राउन प्रिंस मोहम्मद सलमान की अगुवाई में किए जा रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App