Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

यमन के नजदीक हेलीकॉप्टर हादसे में सऊदी अरब के प्रिंस की मौत, उठे कई सवाल

इस हादसे में सात अन्य लोगों की भी मौत हो गई है। हादसे के कारणों को अभी पता नहीं चल पाया है।

यमन के नजदीक हेलीकॉप्टर हादसे में सऊदी अरब के प्रिंस की मौत, उठे कई सवाल
X

सऊदी अरब के 11 शहजादों में से एक प्रिंस मंसूर बिन मोकरेन की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक रविवार को हुए इस हादसे में सात अन्य लोगों की भी मौत हो गई है। हादसे के कारणों को अभी पता नहीं चल पाया है। जांच के आदेश दे दिेए गए हैं।

यह भी पढ़ें: पैराडाइज पेपर्स में घिरे मंत्री जयंत सि‍न्‍हा ने दी कुछ इस तरह सफाई

शहजादे मोकरेन कई अन्य अधिकारियों के साथ यमन से लगने वाली दक्षिणी सीमा के नजदीक ही पहुंचे थे कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर के चालक दल समेत सात लोग मारे गए हैं।

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने जीएसटी को बताया 'ग्रेट सेल्फिश टैक्स'

यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब सऊदी अरब में प्रशासन के शीर्ष स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। इसके साथ ही दूसरे शहजादे मोहम्मद बिन सलमान के साउदी अरब में मजबूत हो गए हैं। ऐसे में इस हादसे को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: केरल लव जिहाद केस: हादिया से मुलाकात करेगा राष्ट्रीय महिला आयोग

शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने हाल ही में साउदी अरब में उदार इस्लाम पर भी जोर दिया था। इसके साथ ही वह सत्ता पर मजबूत पकड़ बनाते जा रहे हैं। साउदी अरब में हाल ही में दर्जनों शहजादों, मंत्रियों और करोड़पति उद्योगपतियों को गिरफ्तार भी किया गया था।

यह भी पढ़ें: फिल्म 'पद्मावती' पर सियासत तेज, भाजपा के बाद कांग्रेस भी फिल्म के खिलाफ

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story