सऊदी अरब में महिलाओं को मिला गाड़ी का चलाने का अधिकार, सरकार ने हटाया प्रतिबंध
सऊदी अरब में महिलाओं की ड्राइविंग पर लंबे समय से लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया, अब महिलाएं कानून तरीके से गाड़ियां चला सकेंगी। इस प्रतिबंध को आज से ही हटा दिया गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 Jun 2018 8:57 AM GMT
सऊदी अरब में महिलाओं की ड्राइविंग पर लंबे समय से लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया, अब महिलाएं कानून तरीके से गाड़ियां चला सकेंगी। इस प्रतिबंध को आज से ही हटा दिया गया है।
सऊदी सरकार के इस फैसले के बाद महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने वाला आखिरी देश बन गया है। इस फैसले अब सऊदी अरब की 1.51 करोड़ महिलाएं पहली बार गाड़ी चलाने की शुरुआत कर सकेंगी।
अब महिलाएं कार के अलावा बड़ी गाड़िया जैसे ट्रक-वैन और मोटरसाइकिल भी चला सकेंगी। निजी वाहन चलाने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और सार्वजनिक वाहन के लिए 20 साल उम्र होनी चाहिए।
यह भी ध्यान रखा गया है कि महिला ड्राइवरों की कार पार्किंग के लिए खास गुलाबी रंग के पार्किंग स्थल बनाए हैं। महिलाओं के लिए पार्किंग स्थल प्रवेश और निकास द्वार के पास ही हों।
आपको बता दे किं सऊदी अरब में महिलाओं को तीन साल पहले ही मतदान का अधिकार मिला था। सऊदी अरब में दिसंबर 2015 में नगरपालिका चुनाव शुरू हुए, जिसमें महिलाओं ने पहली बार मतदान किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story