भाजपा का कांग्रेस पर हमला, संबित पात्रा बोले- कांग्रेस कर्नाटक में जनादेश की हत्या कर रही है
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। संबित पात्रा ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के नतीजों के पश्चात जिस प्रकार का माहौल कांग्रेस पार्टी ना केवल कर्नाटक में अपितु पूरे भारतवर्ष में बनाने की कोशिश कर रही है उससे कांग्रेस पार्टी का जो असली चेहरा है वो पूरे देश के सामने आया है।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक आनंद सिंह को दिल्ली में बनाया गया बंधक: आजाद
उसका असली चेहरा आज उजागर हो चुका है। कांग्रेस पूरी तरह से कर्नाटक में 122 से 78 सीटों पर आने पर रिजेक्शन के पश्चात जिस प्रकार रिजोइश कर रही है आनंद माना रहा है, वो दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा किया है।
LIVE : Byte by Dr. @sambitswaraj at BJP Central Office, New Delhi. https://t.co/apqrzME4ZG
— BJP (@BJP4India) May 18, 2018
संबित पात्रा ने आगे कहा कि लोकतंत्र में जनता से बड़ा कुछ नहीं होता और जनता का आदेश की सर्वोपरि होता है। कांग्रेस कर्नाटक में जनादेश की हत्या कर रही है। संबित पात्रा ने कर्नाटक में कल शाम फ्लोर टेस्ट कराए जाने को लेकर कांग्रेस पर साधते हुए कहा कि चीफ जस्टिस पर महाभियोग चलाने की मांग करने वाली कांग्रेस पार्टी अब खुश है।
ये न्यायपालिका के प्रति कांग्रेस का दोहरा रवैया दिखाता है। इन्होंने न्यायपालिका पर धब्बा लगाने की कोशिश की है। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल जी जैसे आप बिलावल भुट्टो नहीं हैं, आप पाकिस्तान की PPP (पाकिस्तान पीपल पार्टी) नहीं हैं, वैसे ही हमारी सुप्रीम कोर्ट की पाकिस्तान से कोई तुलना नहीं हो सकती। ये तुलना आपकी बौखलाहट दिखाती है।
राहुल जी जैसे आप बिलावल भुट्टो नहीं हैं, आप पाकिस्तान की PPP नहीं हैं, वैसे ही हमारी सुप्रीम कोर्ट की पाकिस्तान से कोई तुलना नहीं हो सकती। ये तुलना आपकी बौखलाहट दिखाती है: श्री @sambitswaraj #KarnatakaWithBJP pic.twitter.com/pAeYrod4aN
— BJP (@BJP4India) May 18, 2018
गोवा चुनाव 2017 में भाजपा और अन्य दलों के गठबंधन से कांग्रेस डर रही है। सबसे ज्यादा सीट जीतने वाली पार्टी को पहले सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालने का मसौदा तैयार किया है।
संबित ने आगे कहा कि उन्हें पता था कि कांग्रेस एकमात्र सबसे बड़ी पार्टी होगी और उन्हें यह संदेह था कि बीजेपी और जेडी (एस) सरकार बनाने के लिए एक साथ आएंगे।
Fearing another Goa, Congress had drafted an SC plea for the largest party to be invited first. It seems they knew that Congress will be the single largest party & they had this doubt that BJP & JD(S) will come together to form the govt: Sambit Patra, BJP pic.twitter.com/kdir5JvL7T
— ANI (@ANI) May 18, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App