रूस-अमेरिका विवाद: रुसी जहाज फाइबर-ऑप्टिक कैबल्स के आसपास लगा रहे चक्कर, ठप्प हो सकता है इंटरनेट
समुद्र के नीचे दबी इन फाइबर-ऑप्टिक कैबल्स के द्वारा कम्युनिकेशन के साथ-साथ करीब 10 ट्रिलियन डॉलर का वित्तीय लेन-देन भी प्रभावित हो सकता हैं।

रूस और अमेरिका समेत पश्चिमी देशों के बीच चल रही खींचतान ने दुनिया के सामने एक नया संकट खड़ा कर दिया है। अमेरिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूसी के जहाज पानी के नीचे कम्युनिकेशन केबलों के आसपास चक्कर लगा रहे हैं।
हालांकि अभी इस बात का खुलास नहीं हुआ है कि रूस के ये जहाज ऐसा क्यों कर रहे हैं। लेकिन अगर रुस के जहाज ऐसे ही कम्युनिकेशन केबलों के आसपास घूमते रहे तो दुनिया में कम्युनिकेशन ठप्प हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- पुतिन ने ट्रंप से लिया बदला, रूस में अमेरिकी दूतावास बंद, 60 राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश
जानकारी के मुताबिक रुस के जहाज समुद्र में 400 फाइबर-ऑप्टिक कैबल्स के आसपास घूम रहे हैं, इन्ही केबल्स से दुनिया के ज्यादातर देशों में कॉल्स, ईमेल्स और टेक्स्ट मैसेज के भेजे और रिसीव किए जाते हैं।
समुद्र के नीचे दबी इन फाइबर-ऑप्टिक कैबल्स के द्वारा कम्युनिकेशन के साथ-साथ करीब 10 ट्रिलियन डॉलर का वित्तीय लेन-देन भी प्रभावित हो सकता हैं। इस मामले में रूस ने अभी तक कोई प्रितिक्रिया नहीं दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App