जल्द ही एक बार फिर शादी कर सकते हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, खुद दिए संकेत
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही एक बार फिर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पुतिन ने खुद ही इस बात के संकेत दिए, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया वे किसे अपनी जीवनसंगिनी बनाने वाले हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Dec 2018 12:24 AM GMT
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही एक बार फिर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पुतिन ने खुद ही इस बात के संकेत दिए, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया वे किसे अपनी जीवनसंगिनी बनाने वाले हैं।
आमतौर पर पारिवारिक और निजी मामलों में गोपनीयता बरतने वाले 66 वर्षीय पुतिन ने एक रिपोर्टर के सवाल के जवाब में इस बात के संकेत दिए।
अंतरराष्ट्रीय और आर्थिक मसलों पर बुलाई गई सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने पुतिन से शादी को लेकर सवाल पूछा था। इस पर दुनिया की ताकतवर शख्सियतों में शुमार पुतिन ने मुस्कुराते हुए कहा, 'एक सम्मानजनक व्यक्ति के तौर पर मैं यह काम एक वक्त में करूंगा।'
कुछ दिनों पहले ही एक रूसी अखबार ने पूर्व ओलिंपिक जिम्नास्ट अलिना काबाएवा से उनकी रिलेशनशिप की रिपोर्ट दी थी, जिसे पुतिन ने खारिज कर दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story