सीरिया में रूस का सैन्य विमान क्रैश, 32 लोगों की मौत
रिया नोवोस्ती न्यूज एजेंसी की खबरों के अनुसार ये दुर्घटना सीरिया के तटीय शहर लताकिया के पास हुई है।

रूस का एक सैन्य विमान सीरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हादसे में विमान में सवार 26 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत हो गई है।
रिया नोवोस्ती न्यूज एजेंसी की खबरों के अनुसार ये दुर्घटना सीरिया के तटीय शहर लताकिया के पास हुई है। शुरुआती खबरों के अनुसार रूस का ये सैन्य विमान खमेमिम एयरबेस पर उतरते हुए हादसे का शिकार हो गया।
32 killed in Russian plane crash
— ANI Digital (@ani_digital) 6 March 2018
Read @ANI story | https://t.co/h1ayXQgOuw pic.twitter.com/BhCCMnapgN
रूस ने कहा है कि विमान को 'दुश्मनों' ने निशाना नहीं बनाया और शुरुआती जांच बताती है कि हादसे की वजह तकनीकी खामी हो सकती है। वहीं रूसी प्रशासन के मुताबिक हादसे की जांच हो रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App