तुर्की: अंकारा में रूसी एम्बेसडर की गोली मारकर हत्या
सुरक्षाबलों ने हमलावर की भी गोली मारकर हत्या कर दी।

X
haribhoomi.comCreated On: 20 Dec 2016 12:00 AM GMT
अंकारा. तुर्की की राजधानी अंकारा में सरेआम एक शख्स ने सोमवार रात (भारतीय समयानुसार) रूस के ऐंबैसडर को गोली मार दी। हमलावर ने रूसी एम्बेसडर आंद्रे कार्लोव को बिल्कुल नजदीक से पीछे से गोली मारी जिसकी वजह घटनास्थल पर ही ऐंबैसडर की मौत हो गई। बाद में सुरक्षाबलों ने हमलावर की भी गोली मारकर हत्या कर दी।
İşte Rus Büyükelçi Karlov'un vurulma anı! pic.twitter.com/UICaNMDVOC
— TrabzonAjans.com (@TrabzonAjanscom) December 19, 2016
द गार्डियन के मुताबिक, हादसा एक आर्ट गैलरी में हुआ। जब हमलावर ने उन्हें गोली मारी तब वह भाषण दे रहे थे। गोलीबारी में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। रिपोर्टों में कहा गया कि कार्लोव को गोली मारने से पहले हमलावर चिल्लाया था, 'हम अलेप्पो में मर रहे हैं, तुम यहां मरोगे।' कार्लोव 2013 से तुर्की में रूस के प्रतिनिधि थे।
बता दें कि हाल के वक्त में रूस और तुर्की के बीच के रिश्ते काफी तनावपूर्ण रहे हैं। पिछले ही साल तुर्की ने रूस के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया था। उसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्की को चेताया था और अंजाम भुगतने की बात कही थी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story