Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

रूस में वोटिंग जारी: व्लादिमीर पुतिन का चौथी बार राष्ट्रपति बनना लगभग तय

रूस में यह चुनाव एक पूर्व जासूस और उसकी बेटी को जहर देने के मामले को लेकर ब्रिटेन और उसके सहयोगी देशों तथा रूस के बीच जारी तनाव के बीच हो रहे हैं।

रूस में वोटिंग जारी: व्लादिमीर पुतिन का चौथी बार राष्ट्रपति बनना लगभग तय
X

रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान जारी है, इस चुनाव में व्लादिमीर पुतिन का चौथी बार राष्ट्रपति बनना लगभग तय है।

गौरतलब है कि देश में यह चुनाव एक पूर्व जासूस और उसकी बेटी को जहर देने के मामले को लेकर ब्रिटेन और उसके सहयोगी देशों तथा रूस के बीच जारी तनाव के बीच हो रहे हैं।

देश के सुदूर पूर्वी हिस्से में मतदान केन्द्र मानक समयानुसार शनिवार शाम आठ बजे खुले और यूरोपीय संघ से सटे रूसी एनक्लेव कालिनिनग्राद में यह आज शाम छह बजे बंद होंगे।

इसे भी पढ़ें- पूर्व जासूस को जहर देने के मामले में बढ़ा तनाव, रूस ने 23 ब्रिटिश राजनयिकों को किया निष्कासित

इन चुनावों में पुतिन के सबसे बड़े राजनीतिक विरोधी एलेक्सी नवालनी के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा है। अगर व्लादिमीर पुतिन को इन चुनावों में जीत मिलती हैं तो वो साल 2024 तक रूस के राष्ट्रपति पद पर रहेंगे।

हालांकि सीएनएन की खबर के मुताबिक, चुनाव मैदान में व्लादिमीर पुतिन के सामने कोई मजबूत प्रतिद्वंद्वी नहीं है। इससे उनका चौथी बार देश का राष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा रहा है।

आपको बता दें कि रूस में राष्ट्रपति का कार्यकाल 6 साल का होता है। व्लादिमीर पुतिन जोसेफ स्टालिन के बाद सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाले नेता बन चुके हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story