पोर्न स्टार से संबंधों को लेकर फिर फंसे राष्ट्रपति ट्रंप, पूर्व मेयर ने किया खुलासा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वकील माइकल कोहेन को 1,30,000 डॉलर की वह राशि वापस दे दी है जो कोहेन ने उनकी ओर से पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को दी थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वकील माइकल कोहेन को 1,30,000 डॉलर की वह राशि वापस दे दी है जो कोहेन ने उनकी ओर से पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को दी थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वकील माइकल कोहेन को 1,30,000 डॉलर की वह राशि वापस दे दी है जो कोहेन ने उनकी ओर से पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को दी थी। न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर रूडी गिउलिआनि ने यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के मामले में पीएम मोदी नंबर वन, ट्रंप एक पायदान नीचे, ये है लिस्ट
हाल ही में ट्रंप की कानूनी टीम का हिस्सा बने रूडी गिउलिआनि ने ‘फॉक्स न्यूज' के प्रस्तोता सियान हनीटी से कहा कि उक्त राशि का भुगतान उनके वकील ने किया था।
राष्ट्रपति ने बीते महीनों में धीरे-धीरे करके वह राशि अदा कर दी है। 'उन्होंने कहा कि इस भुगतान से अभियान वित्तपोषण का उल्लंघन नहीं हुआ है क्योंकि यह ‘‘अभियान की राशि' नहीं थी।
इसे भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव: आज पीएम मोदी और राहुल गांधी करेंगे लगातार कई रैलियां, ये है पूरा प्रोग्राम
ट्रंप ने पिछले सप्ताह यह स्वीकार किया था कि कोहेन के उनकी ओर से पोर्न स्टार से ‘ समझौता ' किया था। इससे पहले वह डेनियल को पैसे देने की बात से लगातार इनकार करते रहे थे। (भाषा)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App