Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बड़ा खुलासा: लादेन को गोली मारने वाले पुलिस अधिकारी ने कहा, हमें लगा हम मारे जाएंगे

पाकिस्तान के एबटाबाद में अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को मार गिराने के अभियान से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है।

बड़ा खुलासा: लादेन को गोली मारने वाले पुलिस अधिकारी ने कहा, हमें लगा हम मारे जाएंगे
X

पाकिस्तान के एबटाबाद में अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को मार गिराने के अभियान से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। पूर्व नौसेना अधिकारी रॉबर्ट ओ नील का दावा है कि उनकी गोली से ओसामा बिन लादेन की मौत हुई थी।

दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी ओसामा अमेरिकी नौसेना सील की एक टीम के छापे के दौरान पाकिस्तान के एबटाबाद में दो मई 2011 को मारा गया था।

लादेन को गोली मारने वाले अमेरिकी नेवी सील के कमांडो रॉब ओ नील ने कहा, लादेन के गढ़ में पहुंचने पर कमांडो को लगा था कि यह ऑपरेशन उनका आखिरी ऑपरेशन होगा।

यह भी पढेंः जीएसटी काउंसिल की 27वीं बैठक आज, रिटर्न प्रक्रिया को आसान बनाने पर रहेगा जोर

मिशन की सातवीं वषँगांठ

एबटाबाद मिशन की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर उन्होंने कहा कि हमने स्वीकार कर लिया था कि यह हमारा आखिरी मिशन है। हमने अपने बच्चों को अलविदा कह दिया था। यह गर्व की बात थी।

मुझे अपने कमांडो पर गर्व है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मिशन समाप्त करके जब वह और उनकी टीम हवाई मार्ग से रवाना हुई तब जाकर उन्हें महसूस हुआ कि वह जिंदा बच गए हैं।

यह भी पढेंः जीएसटी काउंसिल की 27वीं बैठक आज, रिटर्न प्रक्रिया को आसान बनाने पर रहेगा जोर

मुखबिर को किया शिफ्ट

आतंकी ओसामा बिन लादेन का सुराग अमेरिका को देने वाले डॉक्टर के बारे में नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन का पता लगाने में मदद करने वाले डॉक्टर को जेल से कहीं और शिफ्ट कर दिया गया है।

पिछले 8 सालों से जेल में बंद शकील अफरीदी को रिहा करने के मामले को अमेरिकी सरकार बार-बार उठा रही है।

इनपुट-भाषा

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story