Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

रीता ने छोड़ा कांग्रेस का ''पंजा'', थामा ''कमल''

रीता ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मोदी सरकार की जमकर तारीफ की

रीता ने छोड़ा कांग्रेस का पंजा, थामा कमल
X
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में इस साल चुनाव होने वाले हैं ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने सत्ता मे आने का सपना देखना अभी से शुरू कर चुकी हैं। कांग्रेस इस बार पूरे दमखम के साथ चुनावी तैयारी कर चुकी है। लेकिन उत्तर प्रदेश में सत्ता का वनवास खत्म करने का सपना देख रही कांग्रेस को चुनाव से पहले जोर का झटका लगा है।
यूपी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रीता बहगुणा जोशी गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गईं। पार्टी में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए रीता ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के प्रति कांग्रेस के रुख की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि वह पहले भी इस पर आपत्ति जता चुकी हैं। रीता ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 'खून की दलाली...' वाले बयान को भी गलत बताया।
रीता बहुगुणा जोशी ने 2014 लोकसभा चुनाव में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वह पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस पार्टी में खुद को असहज महसूस कर ही थीं। पार्टी सूत्रों का कहना है ‌कि वह शीला दीक्षित को सीएम कैंडिडेट घोषित किए जाने से गुस्सा थीं। उन्होंने शीला को बाहरी बताते हुए फैसले पर आपत्ति भी जताई थी।

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story