रोहिंग्या समुदाय पर हो रहे अत्याचार को लेकर नया खुलासा, एक ही कब्र में दफनाई गईं 10-10 लाशें
समाचार एजेंसी रायटर्स ने रोहिंया समुदाय के नरसंहार को लेकर एक रिपोर्ट दुनिया के सामने पेश की है।

बीते साल म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लमानों पर हुए अत्याचार की दास्तां हर किसी शख्स को याद होगी। कैसे रोहिंग्या मुस्लमानों को कब्र में दफनाया और फिर पूरी दुनिया में इसकी निंदा हुई। लेकिन अब समाचार एजेंसी रायटर्स ने इस अत्याचार के एक साल बाद एक बड़ा खुलासा किया है।
समाचार एजेंसी रायटर्स ने बताया कि जब उनके पत्रकार इसकी खबर बना रहे थे। तो म्यांमार की फौज ने इसके दो पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया। अब ये पत्रकार सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें- सुंजवान आर्मी कैंप: बोले राजनाथ सिंह, मैं पल-पल की जानकारी ले रहा हूं, सर्च ऑपरेशन जारी
बता दें कि अब तक रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर जितनी भी खबरें हुईं, वे सिर्फ पीड़ितों की बातचीत के आधार पर बनी थीं। लेकिन पहली बाहर इस रिपोर्ट में हत्या में शामिल बौद्धों और फौज के जवानों से बातचीत की गई है।
और सभी ने रोहिंग्या के खिलाफ हत्या में शामिल होने के साथ खुद गड्ढे खोदकर दफनाने तक की प्रक्रिया में हाथ होने की बात स्वीकार की है। रखाइन स्टेट के गांव में जिन 10 रोहिंग्या को फौज ने पकड़ा था, उनमें से कम से कम दो को काट दिया गया।
यह भी पढ़ें- आधार कार्ड न होने पर गर्भवती को नहीं किया एडमिट, महिला ने अस्पताल के गेट पर दिया बच्चे को जन्म
इसके बाद पूर्व सेना के अधिकारी ने मीडिया के सामने कहा कि एक कब्र में 10 रोहिंग्या को दफनाया गया था। उन्होंने हत्याएं होती देखीं और गड्ढे खोदने में मदद की। सैनिकों ने प्रत्येक व्यक्ति को दो से तीन बार गोली मारी। इसी दौरान उन दो पत्रकारों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App