रोहिंग्या संकट का समाधान परस्पर हित में: बांग्लादेश
बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रोहिंग्या को देश में आने देकर अधिकतम उदारता दिखायी है।

बांग्लादेश के उच्चायुक्त सैयद मुअज्जम अली ने मंगलवार को कहा कि रोहिंग्या संकट का समाधान भारत और बांग्लादेश दोनों के हित में होगा क्योंकि क्षेत्र में हजारों बेरोजगार शरणार्थियों की मौजूदगी भारत के लिए भी उतना ही खतरा हो सकती है जितना उनके देश के लिए।
अली ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हम यह देखना चाहेंगे कि भारत शरणार्थी संकट के समाधान में एक बड़ी भूमिका निभाये। उन्होंने कहा कि यह आज हमारी समस्या है। कल यह आपकी समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें- कानून आयोग ने लोगों से कहा, इस्लामी शादी के तीन प्रारूपों पर विचार नहीं भेजें
ऐसा इसलिए क्योंकि यदि हम अपने क्षेत्र में एक और हजार रोहिंग्या शरणार्थियों को बेरोजगार रखेंगे तो वह आपके लिए भी एक खतरा होगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों का प्रवेश का मामला यह नहीं है कि यह वैध है या अवैध।
उन्होंने कहा कि लोगों के एक समूह को उनके देश से बाहर कर दिया गया और उन्हें अपने जीवन के लिए हमारे देश में शरण लेनी पड़ी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रोहिंग्या को देश में आने देकर अधिकतम उदारता दिखायी है।
इनपुट भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App