रतन टाटा, लक्ष्मी मित्तल, विनोद खोसला हैं फोर्ब्स के ग्रेटेस्ट लिविंग बिजनेस माइंड्स
रतन टाटा, लक्ष्मी मित्तल, विनोद खोसला को फोर्ब्स मैगजीन ने अपनी 100 ग्रेटेस्ट लिविंग बिजनेस माइंड्स की सूची में शुमार किया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 Sep 2017 3:16 PM GMT
टाटा ग्रुप के पूर्व चैयरमैन रतन टाटा, अर्सेलर मित्तल के सीईओ लक्ष्मी मित्तल और सन माइक्रोसिस्टम के पूर्व सीईओ विनोद खोसला फिर से सुर्खियों में हैं। भारत के इन तीनों बिजनेस आइकन्स को दुनिया की प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगजीन ने अपनी 100 ग्रेटेस्ट लिविंग बिजनेस माइंड्स की सूची में शुमार किया है।
फोर्ब्स ने सौ साल का सफर तय करने के मौके पर यह सूची जारी की है। इसमें दुनिया भर की सौ ऐसी हस्तियों को शामिल किया है, जिन्होंने अपने अनोखे विचारों से बिजनेस जगत में क्रांति लाकर रख दी है। रतन टाटा, लक्ष्मी मित्तल और विनोद खोसला अभी भी अपने कार्यशैली से कारोबार जगत में खास स्थान बनाए हुए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story