भ्रष्टाचार मामला: रतन टाटा ने इस्राइली मीडिया की रिपोर्ट का किया खंडन
जाने माने उद्योगपति रतन टाटा ने मीडिया में इस्राइली मीडिया में आयी भ्रष्टाचार मामले की खबरों आज का खंडन किया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 Feb 2018 5:47 AM GMT
जाने माने उद्योगपति रतन टाटा ने मीडिया में आयी उन खबरों आज का खंडन किया, जिसमें आरनॉन मिलचन के साथ उनकी साझेदारी और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की संलिप्तता वाले कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में भारी लाभ पाने का दावा किया गया था।
ये भी पढ़ें- RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे वाराणसी, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
टाटा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘मीडिया में आई खबरों में आरनॉन मिलचन के साथ साझेदारी और भारी लाभ हासिल करने का जो दावा किया गया, दोनों ही तथ्यात्मक रूप से गलत हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि इन्हें किसी उद्देश्य से प्रेरित होकर किया गया।'
ये भी पढ़ें- लाल झंडे के तले थम गया त्रिपुरा में विकास: मोदी
इस्राइली मीडिया में आई खबरों के अनुसार रतन टाटा का नाम इस्राइली पुलिस की उन सिफारिशों में दर्ज है जिनमें भ्रष्टाचार के आरोपों में नेतन्याहू को अभ्यारोपित करने की मांग की गयी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story