रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन पर लगा बलात्कार का आरोप, मंत्री ने महिला पर दर्ज कराया ब्लैकमेल का केस
केंद्रीय सरकार के रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन पर बलात्कार का मामला असम पुलिस ने दर्ज किया है। इस पर मंत्री राजेन गोहेन ने कहा कि हर बार जब मैं चुनाव लड़ने जाता हूं तो यह साजिश मेरे खिलाफ रची जाती है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 Aug 2018 1:00 PM GMT Last Updated On: 11 Aug 2018 1:00 PM GMT
केंद्रीय सरकार के रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ असम पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है। इस पर मंत्री राजेन गोहेन ने बचाव में कहा कि हर बार जब मैं चुनाव लड़ने जाता हूं तो यह साजिश मेरे खिलाफ रची जाती है।
ऐसा पिछले चुनाव के दौरान भी हुआ था। 2011, 2016 और अब जब मैं चुनाव की तैयारी कर रहा हूं। यह साजिश मेरे खिलाफ रची गई है। इस मामले की जांच जारी है। सच्चाई जल्द ही सामने आ जायेगी।
Every time I am about to contest elections, such conspiracies are plotted against me. This happened in 2016 & 2011 as well. Now again this has started. Investigation is underway. The truth will be revealed soon: Rajen Gohain (Mos Railway) on rape allegations against him #Assam pic.twitter.com/hpMWVpkzcx
— ANI (@ANI) August 11, 2018
आपको बता दें कि नगांव जिले की एक 24 वर्षीय महिला की शिकायत पर असम पुलिस ने मंत्री राजेन के खिलाफ बलात्कार और धमकाने का मामला दर्ज किया है। नगांव की पुलिस उपाधीक्षक सबिता दास ने बताया कि मंत्री के खिलाफ मामला 2 अगस्त को दर्ज हुआ है।
हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आगे कहा कि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी। इधर मंत्री गोहेन के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) संजीव गोस्वामी ने बताया कि मंत्री ने भी उस महिला के खिलाफ ब्लैकमेल की शिकायत दर्ज करायी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story