Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

लालू जी अपने पाप छुपाने के लिए BJP को जिम्मेदार मत ठहराइए: पासवान

पासवान ने सिलसिलेवार ट्वीट कर अपने सहयोगी दल भाजपा का बचाव करते हुए कहा, ‘‘लालू जी चारा घोटाले में आपको न्यायालय ने सजा दी है, भाजपा ने नहीं । भाजपा पर आरोप लगाकर आप न्यायालय का अपमान कर रहे हैं।''''

लालू जी अपने पाप छुपाने के लिए BJP को जिम्मेदार मत ठहराइए: पासवान
X

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने नेल्सन मंडेला और बी आर अंबेडकर से तुलना करने के लिए आज लालू प्रसाद यादव की आलोचना की। लोजपा नेता ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय हित में बलिदान दिया जबकि राजद प्रमुख भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं।

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि प्रसाद ने अंबेडकर जैसी शख्सियतों के साथ अपनी तुलना करके उनका अपमान किया है। उन्होंने सवाल किया कि चारा घोटाला गरीबों का घोटाला है या बड़े-बड़े लोगों का?

यह भी पढ़ें- जानिए क्या है हिमाचल के नए CM जयराम ठाकुर का साधना सिंह से संबंध, ये रहा इनका पूरा प्रोफाइल

लालू को कोर्ट ने दी सजा

पासवान ने सिलसिलेवार ट्वीट कर अपने सहयोगी दल भाजपा का बचाव करते हुए कहा, ‘‘लालू जी चारा घोटाले में आपको न्यायालय ने सजा दी है, भाजपा ने नहीं । भाजपा पर आरोप लगाकर आप न्यायालय का अपमान कर रहे हैं।'

गौरतलब है कि लालू ने भाजपा पर उन्हें जेल भेजने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। पासवान ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘लालू जी, आप अपने हर पाप को छुपाने के लिए भाजपा पार्टी को ज़िम्मेदार मत ठहराइए।'

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘लालू जी आप अपनी तुलना मार्टिन लूथर किंग, नेल्सन मंडेला और बाबा साहेब अम्बेडकर से करके राष्ट्रभक्तों का अपमान मत करिए। उनके जैसे लोगों ने राष्ट्र हित में कुर्बानी दी थी और आप राष्ट्रहित के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं।'

सीबीआई कोर्ट ने लालू सहित छह लोगों को दोषी ठहराया

सीबीआई की एक विशेष अदालत ने चारा घोटाले के एक मामले में कल लालू सहित छह लोगों को दोषी ठहराया था। उन्होंने इसके लिए भाजपा पर साजिश करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें- बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, गो तस्करी को लेकर दिया ये विवादित बयान

पासवान ने कहा, ‘‘लालू जी एक बात याद रखिए कि आप जोर से बोलने से और अपने समर्थकों के बल पर हल्ला करके, अपराध को छिपा नहीं सकते हैं। कानून अपना काम करता है और कानून के हाथ बहुत लम्बे होते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story