राज्यसभा चुनावः यूपी में शुरु हुई क्रॉस वोटिंग, बसपा विधायक ने बीजेपी के पक्ष में डाला वोट
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों का गणित बदल रहा है। पहले तो सिर्फ कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन बसपा विधायक ने खुलकर भाजपा का समर्थन किया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 March 2018 10:56 AM GMT Last Updated On: 23 March 2018 10:56 AM GMT
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों का गणित बदल रहा है। पहले तो सिर्फ कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन बसपा विधायक ने खुलकर भाजपा का समर्थन किया है।
इसे भी पढ़ेंः भूख हड़ताल से पहले राजघाट पहुंचे अन्ना हजारे, महात्मा गांधी की समाधि पर किए पुष्प अर्पित
बसपा के एक विधायक अनिल सिंह ने भाजपा के पक्ष में वोट देने की बात कही है। यूपी में राज्यसभा की 10वीं सीट के लिए भाजपा और सपा-बसपा के बीच टक्कर जारी है।
भाजपा के समर्थन में बसपा विधायक ने कहा कि मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोटा डालूंगा, योगी आदित्यनाथ को वोट दूंगा। इससे पहले बसपा विधायक अनिल सिंह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।
एक सीट पर सम्मान की लड़ाई
उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा-बसपा के बीच एक सीट को लेकर प्रतिष्ठा की लड़ाई है। उत्तर प्रदेश के कोटे में राज्यसभा के लिए पूरे दस सीटें हैं। लेकिन एक सीट पर वोटों के समीकरण कुछ इस तरह है कि भाजपा, सपा-बसपा इसे जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।
बसपा-भाजपा की लड़ाई
इस एक सीट पर भाजपा के अनिल अग्रवाल और बसपा के उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर में की बीच टक्कर देखने को मिल रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story