Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

राजस्थान / कांग्रेस बहुमत के करीब, पायलट और गहलोत ने कहा- राहुल करेंगे सीएम का फैसला

परिणाम आने से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि कांग्रेस की फुल मेजॉरिटी आएगी। साथ ही पार्टी अध्यक्ष के द्वारा प्रधानमंत्री का चुनाव किया जाएगा।

राजस्थान / कांग्रेस बहुमत के करीब, पायलट और गहलोत ने कहा- राहुल करेंगे सीएम का फैसला
X

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 (Rajasthan Assembly Elections 2018) के लिए 199 सीटों पर वोटिंग हो रही है। राजस्थान के चुनावी रण में इस बार 2294 प्रत्याशी मैदान में हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे 11 दिसंबर 2018 (Rajasthan Assembly Elections 2018 Results) को आएगा।

राजस्थान में अगर कांग्रेस जीतती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसे लेकर भी अटकलें तेज होने लगी हैं। इस सवाल पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि जब हमारी पार्टी बहुमत में आ जाएगी उसके बाद यह फैसला किया जाएगा। आपको बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस की ओर से सचिन पायलट को मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है।

राजस्थान में कांग्रेस नेता आत्मविश्वास में हैं। परिणाम आने से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि कांग्रेस की फुल मेजॉरिटी आएगी। साथ ही पार्टी अध्यक्ष के द्वारा प्रधानमंत्री का चुनाव किया जाएगा।

वहीं मुख्यमंत्री के तौर पर सचिन पायलट का नाम अधिक सुर्खियों में हैं। रिज्लट आने का बद सचिन पायलट का भी बयान सामने आ गया है। सचिन पायलट का कहना है कि चुनाव परिणामों ने बता दिया है राजस्थान में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी। पिछली बार हमें 21 सीटें हासिल हुई थीं अभी हमें अंतिम परिणामों का इंतजार करना होगा। पार्टी अध्यक्ष और नेतागण के फैसलों के अधार पर कार्यभार सौंपे जाएंगे। मुख्यमंत्री का नाम भी तभी सुझाया जाएगा।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 (Rajasthan Election Result 2018 Live) के लिए मतगणना जारी है। शुरूआती आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस बहुमत के बेहद नजदीक दिखाई दे रही हैं।

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेम के बीच सत्ता की जंग है। भारतीय जनता पार्टी इस बार फिर सत्ता में बनी रहना चाहती है, वहीं कांग्रेस सत्ता में वापसी करना चाहती है।

मीडिया संस्थानों के द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल के आंकडों के मुताबिक इस बार राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में वापसी कर रही है। आज तय हो जाएगा की किसके सिर पर जीत का ताज सजेगा।

राजस्थान विधानसभा चुनाव Live Updates के अनुसार कांग्रेस लगातार सीटों पर बढ़त बना रही है।

* 199 में से 199 सीटो के रिज्लट सामने आ गए हैं, भाजपा 84, कांग्रेस 96 सीटों और अन्य 19 पर आगे है।

* पूर्व सीएम अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट पर 5,112 वोटों से आगे हैं।

* सचिन पायलट टोंक सीट पर 2,007 वोटों से आगे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story