कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने समझी ब्रिटेन के हेल्थकेयर मॉडल की प्रक्रिया, कहा- भारत में भी होगी क्रांति
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां ब्रिटेन और यूरोप के डॉक्टरों, चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे छात्रों और शिक्षाविदों से मुलाकात की और भारत में किफायती स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली का ब्लूप्रिंट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 Aug 2018 12:28 AM GMT
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां ब्रिटेन और यूरोप के डॉक्टरों, चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे छात्रों और शिक्षाविदों से मुलाकात की और भारत में किफायती स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली का ब्लूप्रिंट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की।
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस यूके के साथ मिलकर गांधी ने अपनी दो दिवसीय लंदन यात्रा के दौरान इस व्यापक आधार वाले कार्यसमूह का काम शुरू किया।
कार्यसमूह में किंग कॉलेज, इंपीरियल कॉलेज और ब्रिटेन की सरकारी सहायता प्राप्त नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) के चिकित्सा पेशेवर शामिल हैं। गांधी ने कहा, ‘‘भारत में अगली क्रांति स्वास्थ्य देखभाल क्रांति होगी।'
उन्होंने कहा, ‘‘यह पेशेवरों की एक समिति है जो भारत के फायदे के लिये साथ आई है। यह ब्लूप्रिंट श्रेष्ठ वैश्विक प्रक्रियाओं और भारत की जरूरतों के बीच एक जीवंत पुल का काम करेगा। यह कांग्रेस के ज्यादा समावेशी, वहनीय और आधुनिक भारत के स्वास्थ्य देखभाल तंत्र के कांग्रेस के दर्शन को साकार करने में मददगार होगा।'
कार्यसमूह ब्रिटेन और यूरोप में नियमित रूप से मिलता रहेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story