अब ''स्टडी टूर'' पर निकल रहे हैं राहुल गांधी, ये रहा पूरा शिड्यूल, कहां जाएंगे-क्या पढ़ेंगे
जोशी ने कहा कि राहुल के इस दौरे से पता चलेगा कि भारत बाकी देशों से क्या सीख सकता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Sep 2017 10:55 AM GMT
2019 राष्ट्रीय चुनावों की तैयारी के लिए कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। हफपोस्ट के मुताबिक कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विश्व में 'स्टडी टूर' पर जा रहे हैं। एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी सीपी जोशी ने बताया कि इस विश्व दौरे से कांग्रेस पार्टी को व्यापक स्तर पर फायदा होगा।
उन्होंने कहा कि नई तकनीकों को जानकर वो अच्छी और नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। राहुल को देश के लिए नए विचार और योजनाओं को लाने की जरूरत है। जोशी ने कहा कि बाकी सारे नेता बीते दिनों की बातें करते हैं लेकिन राहुल भविष्य के बारे में सोचते हैं।
जोशी ने कहा कि राहुल के इस दौरे से पता चलेगा कि भारत बाकी देशों से क्या सीख सकता है। उन्होंने कहा कि गांधी पिछले महीने नोर्वे गए थे जहां उन्होंने बड़े-बड़े बिजनसमैन से बात की और मौसम में होने वाले बदलाव के बारे में जाना। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर अपनी जानकारी को और बढ़ाने के लिए वो इस महीने के अंत तक सिलिकॉन वैली भी जा सकते हैं।
जोशी ने कहा कि ये 2019 की तैयारी के लिए राहुल का बड़ा कदम है। जोशी ने कहा कि पीएम मोदी की नोटबंदी के फैसले ने भारत की वीदेशी नीतियों की नींव हिलाकर रख दी। गौरतलब है कि 47 वर्षीय राहुल गांधी लोकसभा में उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से संसद के सदस्य हैं। राहुल आने वाले 2019 चुनाव में कांग्रेस पार्टी से प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार हो सकते हैं। राहुल पिछले 4 सालों से कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story