अमेठी से राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर उठाए कई सवाल, कहा- तीन महीने में सामने आएंगी दिलचस्प चीजें
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं। यहां पर राहुल गांधी ने सोमवार को राफेल डील के बारे में सोशल मीडिया स्वयंसेवकों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं। यहां पर राहुल गांधी ने सोमवार को राफेल डील के बारे में सोशल मीडिया स्वयंसेवकों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला।
इस बीच राहुल गांधी ने कहा कि अभी तो शुरूआत हुई है, अभी देखना मजा आएगा। आने वाले दो से तीन महीने में ऐसा मजा दिखाएंगे हम आपको।
Narendra Modi ke jo kaam hain- Rafale, Lalit Modi, Vijay Mallya, notebandhi, Gabar Singh Tax, in sab mein chori hai: Ek -ek kar hum dikha denge ki yeh jo Narendra Modi chowkidaar nahi hain, Narendra Modi ji chorr hain: Rahul Gandhi in Amethi yesterday pic.twitter.com/7qHSmSBat5
— ANI UP (@ANINewsUP) September 25, 2018
सोशल मीडिया स्वयंसेवकों से बात करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी के काम गिनाए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के काम हैं- राफेल, ललित मोदी, विजय माल्या, नोटबंदी इन सब में चोरी है।
एक-एक करके हम दिखा देंगे की ये नरेंद्र मोदी चौकीदार नहीं है, नरेंद्र मोदी चोर हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, अगले 2-3 महीनों में और अधिक दिलचस्प चीजें सामने आएंगी।
This is just the beginning, more interesting things will come up in the next 2-3 months: Rahul Gandhi speaking about the Rafale deal to social media volunteers in Amethi yesterday (File pic) pic.twitter.com/uth6tjxPfM
— ANI UP (@ANINewsUP) September 25, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App