दुबई : राहुल गांधी का पीएम मोदी पर कटाक्ष, कहा- मैं मन की बात करने नहीं आया हूं, आपकी मन की बात सुनने आया हूं
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दुबई के दौरे पर हैं। दुबई में राहुल गांधी ने भारतीय कामगारों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी का नाम लिए बगैर कटाक्ष किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दुबई के दौरे पर हैं। दुबई में राहुल गांधी ने भारतीय कामगारों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी का नाम लिए बगैर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि आपने हर धर्म, हर प्रदेश, हर जाति का नाम आपने रोशन किया है।
हम आपसे बातचीत करना चाहते हैं। मैं यहां अपनी मन की बात करने नहीं आया हूं, मैं आपकी मन की बात सुनने आया हूं। किसी ने यहां कहा कि बड़ा आदमी हमसे मिलने आया है। कोई बड़ा आदमी नहीं होता। मैं बिलकुल आप जैसा हूं।
हम आपसे बातचीत करना चाहते हैं। मैं यहाँ अपनी मन की बात करने नहीं आया हूँ, मैं आपकी मन की बात सुनने आया हूँ। कांग्रेस अध्यक्ष @RahulGandhi#RahulGandhiInUAE pic.twitter.com/3xYzNhKRnQ
— Congress (@INCIndia) January 11, 2019
राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं आपको कहना चाहता हूं कि हम आपके साथ खड़े हुए हैं। जो भी आपको चाहिए, जो भी आपकी मुश्किलें हैं, जहां भी हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम आपकी मदद करने को तैयार हैं।
आपने हिंदुस्तान, हिंदुस्तान के प्रदेशों और गरीब जनता की मदद की और आपने यह शहर, जो पूरी दुनिया में महान है, दुबई को बनाने का काम किया। मैं आपको दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं।
आपने अपना खून, पसीना और समय इस शहर को, इस देश को बनाने के लिये दिया और आपने हिंदुस्तान की जनता का नाम रौशन किया है। आध्र प्रदेश के कामगारों से मुखातिब राहुल गांधी ने कहा कि जैसे ही हमारी सरकार आएगी हम आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Rahul Gandhi Congress President Rahul Gandhi Rahul Gandhi Dubai Tour Rahul Gandhi Visit Dubai Mann Ki Baat Andhra Pradesh United Arab Emirates UAE Indian Workers Congress Elections Prime Minister Narendra Modi Hindustan India Dubai India Relations Dubai News Hari Bhoomi Haribhoomi News Rahul Gandhi News World News in Hindi World Hindi News राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राहुल गांधी दुब