राहुल गांधी ने ये श्लोक पढ़कर आरंभ की कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा, शेयर की...
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तिब्बत में कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा पर निकल गए हैं। शुक्रवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे। वहां जाने के बाद राहुल गांधी ने एक श्लोक सोशल और फोटो मीडिया पर शेयर किया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तिब्बत में कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा पर निकल गए हैं। शुक्रवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे। वहां जाने के बाद राहुल गांधी ने एक श्लोक सोशल और फोटो मीडिया पर शेयर किया। जिससे पता चल रहा है कि राहुल अध्यात्म की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
काठमांडू में राहुल गांधी ने ट्वीटर के जरिए एक श्लोक शेयर किया है। ये श्लोक हालांकि बहुत प्रचलित है। राहुल लिखते हैं कि ॐ असतो मा सद्गमय। तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मामृतम् गमय। ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:॥
इसे भी पढ़ें- तो चीन के लिए खास हैं राहुल गांधी, विदा करने आया ये उच्च अधिकारी
इस श्लोक का अर्थ होता है कि (हमको) असत्य से सत्य की ओर ले चलो । अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो ।। मृत्यु से अमरता की ओर ले चलो॥।
ॐ असतो मा सद्गमय।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 31, 2018
तमसो मा ज्योतिर्गमय।
मृत्योर्मामृतम् गमय।
ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति: ॥ pic.twitter.com/hSSLfdwDjq
बताते चलें कि नेपाल की मीडिया का कहना है कि वे राहुल गांधी दोपहर करीब दो बजे काठमांडू हवाई अड्डे पर उतरे और एक होटल में चले गए। शनिवार को नेपालगंज जाने से पहले काठमांडू में ठहरेंगे। साथ ही माना जा रहा है कि वह कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल के जरिए मानसरोवर जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App