- जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान जैश का आतंकी ढेर
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण हुआ कम, लोधी रोड में 217 रिकॉर्ड हुआ AQI
- भारत ने अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
- Breaking: गोवा में MiG-29K फाइटर एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित
- महाराष्ट्र: राफेल पर राहुल गांधी से माफी मांगने को लेकर मुंबई में भाजपा का विरोध प्रदर्शन
- Ayodhya Verdict Live: 15 दिनों के अंदर होगी सुन्नी बोर्ड की बैठक, रामलला के मुख्य पुजारी के घर की सुरक्षा बढ़ी
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण, जानें आज कितना है AQI
- भीमा कोरेगांव विवाद: पुणे कोर्ट से सभी आरोपियों को दिया बड़ा झटका, जमानत याचिका की खारिज
- महाराष्ट्र: मातोश्री के बाहर शिवसेना नेता ने लगाए पोस्टर, लिखा- 'मेरा विधायक, मेरा मुख्यमंत्री'
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत, AQI में आई थोड़ी सी गिरावट
राहुल गांधी का एक और सवाल- PM साहब बताएं, खेडुत के साथ इतना सौतेला व्यवहार क्यों?
गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सवालों की बरसात कर रखी है।

गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सवालों की बरसात कर रखी है। इसी कड़ी में उन्होंने एक और सवाल पूछा है। अपने 9वें सवाल में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने किसानों की दुर्दशा का मुद्दा उठाया है।
पढ़ें: Aadhaar से लिंक कराने की समय सीमा बढ़ाएगी सरकार, SC को बताई डेडलाइन
अपने ट्विटर हैंडल पर पूछे सवाल में राहुल गांधी ने जहां कर्ज माफी से लेकर फसलों के उचित दाम नहीं मिलने का मुद्दा उठाया है, वहीं फसल बीमा से लेकर गब्बर सिंह टैक्स की मार का भी जिक्र किया है।
पढ़ें: सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ बोलने पर केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के खिलाफ एफआईआर
खास बात यह है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपना यह सवाल भी शायराना अंदाज में पूछा है। 22 सालों का हिसाब गुजरात मांगे जवाब की कड़ी का यह सवाल सीधे तौर पर गुजरात की भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर करारा कटाक्ष करता है।
पढ़ें: तस्लीमा नसरीन ने राम मंदिर विवाद के बीच शेयर की ऐसी तस्वीर, मच गया कोहराम
22 सालों का हिसाब#गुजरात_मांगे_जवाब
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 7, 2017
प्रधानमंत्रीजी- 9वाँ सवाल:
न की कर्ज़ माफ़ी
न दिया फसल का सही दाम
मिली नहीं फसल बीमा राशि
न हुआ ट्यूबवेल का इंतजाम
खेती पर गब्बर सिंह की मार
छीनी जमीन, अन्नदाता को किया बेकार
PM साहब बतायें, खेडुत के साथ क्यों इतना सौतेला व्यवहार?
पढ़ें: गुजरात चुनाव पर ओपिनियन पोल, जानिए कांग्रेस-भाजपा के पाले में आईं कितनी सीटें
राहुल का का सवाल है, 'न की कर्ज़ माफ़ी, न दिया फसल का सही दाम, मिली नहीं फसल बीमा राशि, न हुआ ट्यूबवेल का इंतजाम, खेती पर गब्बर सिंह की मार, छीनी जमीन, अन्नदाता को किया बेकार, PM साहब बतायें, खेडुत के साथ क्यों इतना सौतेला व्यवहार?'