जनाक्रोश रैली: राहुल गांधी बोले- कांग्रेस का कार्यकर्ता शेर का बच्चा है, इसको मारो-पीटो यह नहीं डरने वाला
देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आज 29 अप्रैल को जन-आक्रोश रैली हो रही है।

देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आज 29 अप्रैल को जन-आक्रोश रैली हो रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली में यह राहुल की पहली रैली है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी रैली को संबोधित किया।
जन आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए पूरे देश से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं।
लाइव अपडेट..
कांग्रेस का कार्यकर्ता शेर का बच्चा है, इसको मारो-पीटो यह नहीं डरने वाला है: राहुल गांधी
हम सत्य के साथ खड़े हैं जबकि पीएम मोदी सत्ता के पीछे छुपे हुए हैं: राहुल गांधी
2014 में आरएसएस और बीजेपी की मशीन ने झूठ फैलाया, हर जगह जाकर मोदी जी ने कांग्रेस पार्टी के बारे में झूठ फैलाया, अब सच्चाई बाहर आ रही है: राहुल गांधी
मोदी जी ने कहा था 70 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, 60 महीने में मोदी जी ने क्या किया - बेरोजगारी दी, महिलाओं पर अत्याचार किया, अनौपचारिक क्षेत्र को खत्म किया चीन के सामने मोदी जी खड़े नहीं हो पाये: राहुल गांधी
डोकलाम में चीन की सेना घुसी हुई है और हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री चीन में बिना एजेंडा चर्चा कर रहे हैं, डोकलाम के बारे में हमारे प्रधानमंत्री ने चीन में एक शब्द नहीं कहा : राहुल गांधी
मैं खुद पीएम मोदी से मुलाकात की और उनसे किसानों के कृषि ऋण माफ कराने के लिए कहा। उन्होंने इनकार कर दिया और कहा कि कृषि ऋण माफ करना उनकी नीति नहीं है: राहुल गांधी
बुजुर्ग और युवा को कांग्रेस में सम्मान मिलेगा: राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी के बिना इस देश का किसान जी नहीं सकता। अगर कांग्रेस पार्टी खड़ी नहीं होती तो हिन्दुस्तान के किसान की सब जमीन नरेन्द्र मोदी छीनकर ले जाता: राहुल गांधी
देश के हर संस्थान को नष्ट किया जा रहा है, देश में हर जगह आरएसएस के लोग डाले जा रहे हैं हर मंत्री के ओएसडी आरएसएस के लोग हैं: राहुल गांधी
कर्नाटक,राजस्थान,छत्तीसगढ़,मध्य प्रदेश, में कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतेगी: राहुल गांधी
सीबीआई, ईडी, गुजरात सरकार के खिलाफ कांग्रेस का कार्यकर्ता खड़ा हो गया तो मोदी जी गुजरात निकल गए: राहुत गांधी
मीडिया के हमारे मित्रों ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस को 25 सीट से ज्यादा नहीं मिल सकती हैं: राहुत गांधी
केवल कांग्रेस पार्टी ही किसानों का समर्थन करती है: राहुल गांधी
पीएम मोदी जब बोलते हैं, लोग उनके भाषण में सच्चाई ढूंढते हैं: राहुल गांधी
जहां भी मैं जाता हूं लोगों से बात करता हूं और सीधा सवाल पूछता हूं ‘‘खुश हो’’? जवाब मिलता है नहीं!: राहुल गांधी
जो हमारी गंगा-जमुनी तहज़ीब को नष्ट करना चाहते हैं, हम उनका मुकाबला करेंगे: सोनिया गांधी
मीडिया को बोलने की आजादी नहीं है, मीडिया को दबाया जा रहा है: सोनिया गांधी
जो भी आवाज उठता है उसे मोदी सराकर के क्रोध का सामना करना पढ़ता है: सोनिया गांधी
आज देश में असत्य और अन्याय का बोलबाला है: सोनिया गांधी
मोदी जी ने कहा था 'ना खाऊंगा ना खाने दूंगा' लेकिन भ्रष्टाचार बढ़ गया है: सोनिया गांधी
चुनाव को ध्यान में रखकर समाज का बंटवारा किया जा रहा है: सोनिया गांधी
दुनिया के दूसरे देशों में कच्चे तेल की कीमतें काफी नीचे आ गयी हैं फिर भी भारत में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है: डॉ. मनमोहन सिंह
मोदी सरकार अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं कर पाई : डॉ. मनमोहन सिंह
चार साल पहले मोदी सरकार ने वादा किया था कि वो सरकार में आते ही मुल्क में 2 करोड़ से ज्यादा रोज़गार के साधन उपलब्ध करायेंगे। हकीकत ये है कि देश में बेरोज़गारी बढ़ रही है: डॉ. मनमोहन सिंह
भाजपा सरकार किसान विरोधी है, किसान कर्ज के नीचे दबे जा रहे हैं, हर तरफ से कर्ज माफ करने की आवाजें उठ रही हैं: डॉ. मनमोहन सिंह
चार साल पहले मोदी सरकार ने देश की जनता से बहुत से वादे किये थे, जाहिर है उनमें से किसी वादों को भी पूरा करने में ये सरकार कामयाब नहीं रही: डॉ. मनमोहन सिंह
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी रैली को संबोधित कर रही हैं
राहुल गांधी रैली को संबोधित करने के लिए रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं
क्यों हो रही है रैली
राहुल गांधी ने एक ट्वीट के जरिये कहा है कि देश में पीएम मोदी की अगुवाई में सरकार के चार साल पूरे हो गए हैं। इन चार सालों में भारतीय जनता पार्टी ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया।
मोदी सरकार के चार साल में युवाओं को रोज़गार नहीं, महिलाओं को सुरक्षा नहीं, किसानों को सही दाम नहीं और दलितों-अल्पसंख्यकों को अधिकार नहीं मिला।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App