Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

राहुल गांधी पर हरियाणा के मंत्री का कटाक्ष- ''छोटा बच्चा लेडिस टॉयलेट में भी जा सकता है''

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात दौरे के बाद भाजपा नेताओं पर निशाने पर आ गए हैं।

राहुल गांधी पर हरियाणा के मंत्री का कटाक्ष- छोटा बच्चा लेडिस टॉयलेट में भी जा सकता है
X

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात दौरे के बाद भाजपा नेताओं पर निशाने पर आ गए हैं। गुजरात में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कांग्रेस और राहुल गांधी को आड़े हाथों ले रहे हैं, वहीं हरियाणा सरकार के मंत्री भी कांग्रेस उपाध्यक्ष को नहीं छोड़ रहे हैं।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज अब राहुल गांधी पर करारा कटाक्ष किया है। अपने ट्वीट में विज ने लिखा है, 'लेडीज़ टॉयलेट में घुस गए राहुल गांधी - छोटा बच्चा लेडीज़ या जेंट्स टॉयलेट किसी में भी जा सकता है।'

बता दें कि राहुल गांधी को गुजरात दौरे के दौरान उस समय शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी, जब वह जल्दबाजी में जेट्स टॉयलेट की बजाए लेडिस टॉयलेट में घुस गए थे। मीडिया में उसकी यह हरकत कैद हो गई थी। इसके बाद फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गईं।

राहुल गांधी इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर मजाक के पात्र बनते रहे हैं। खास बात यह है कि सोशल मीडिया में तो उनके ऊपर जोक्स बहुत ही हिट रहे हैं। भाजपा भी इन्हें भुनाने में कभी पीछे नहीं रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story