साऊदी में फंसी पंजाबी महिला ने बताया उसपर कैसे हो रहा है अत्याचार, वीडियो वायरल
महिला ने मदद की गुहार लगाई है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 Oct 2017 10:32 AM GMT
सऊदी अरब के द्वादमी शहर में एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला पंजाब की है और वो साऊदी में रह रही है। महिला वीडियो में फूट-फूटकर रो रही है और संगरूर के सांसद भगवान भगवंत मान से मदद की गुहार लगा रही है।
वीडियो के मुताबिक महिला को साऊदी में प्रताड़ना का शिकार बनाया जा रहा है। महिला को कई दिनों तक खाना नहीं दिया जाता है, कमरे में बंद करके बाहर से ताला जड़ दिया जाता है और साथ ही मारा-पीटा जाता है। महिला की उम्र वीडियो में 20-22 साल की लग रही है और उसके अपने बच्चे भी हैं।
महिला के मुताबिक उसकी मां बीमार रहती है और उनका ऑपरेशन होना है। महिला अपनी मां के पास वापस लौटना चाहती है। महिला रोते-रोते पंजाब के युवक-युवतियों से अपील कर रही है और कह रही है कि वो भूल कर भी साऊदी अरब न आएं क्योंकि वहां शोषण के साथ यातनाएं भी होती हैं।
वीडियो में दिख रही युवती के मुताबिक वो स्थानीय पुलिस स्टेशन भी गई थी लेकिन पुलिस ने उसकी मदद नहीं की। पुलिस ने उसे डरा धमकाकर और मारपीट करके वापस उसके घर छोड़ दिया। महिला भगवंत मान से याचना कर रही है कि वो उसे वहां से निकाल दें क्योंरि उन्होंने होशियारपुर की एक लड़की को भी बचाया था।
लड़की वीडियो के अंत में रोते-रोते कह रही है कि अगर उसे नहीं निकाला गया तो साउदी में लोग उसे मार देंगे और वो मर जाएगी। यह लड़की वीडियो में पंजाबी भाषा में बात कर रही है लेकिन न तो उसने अपना नाम बताया और न ही उस शहर का नाम जहां की वो रहने वाली है।
लड़की ने कही ये बात
भगवंत मान प्लीज मेरी हेल्प करो। मेरी मदद करो। मैं यहां बहुत दुखी हूं। मैं यहां मुसीबत में फंसी हूं। मुझे आए एक साल हो गए लेकिन मैं जुल्म सह रही हूं। आपने होशियारपुर की लड़की की मदद की है, उसको यहां से बाहर निकाला है।आप मुझको भी यहां से बाहर निकाल दीजिए। मैं भी आपकी बेटी की तरह हूं।
देखिए वीडियो-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story