पाकः पंजाब प्रांत के स्कूली बच्चों के डांस पर लगाया प्रतिबंध
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत ने स्कूलों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में डांस पर प्रतिबंध लगा दिया है। लोगों के सामने डांस करना अनैतिक कृत्य है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत ने स्कूलों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में डांस पर प्रतिबंध लगा दिया है। तर्क दिया जा रहा है कि लोगों के सामने डांस करना अनैतिक कृत्य है।
खबरों के मुताबिक, सरकारी नोटिस में कहा गया है कि बच्चों पर डांस में या किसी अन्य अनैतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए दबाव डालना धर्म के खिलाफ है और ऐसा करने पर उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः संबंध तनावपूर्ण रहने के बावजूद टीडीपी का भाजपा से दूर जाने की इच्छा नहीं
संस्थानों के मालिक और शिक्षक जो भी इसका उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
किसी हालत में नहीं होगा डांस
नोटिस में कहा गया है कि विशेष कार्यक्रमों जैसे प्रतियोगिता, पैरंट्स डे और टीचर्स डे के दौरान बच्चे पाकिस्तानी और भारतीय गानों पर डांस करते देखे जाते हैं और चाहे मौका जो भी हो सरकारी नियमों के तहत डांस पर प्रतिबंध लगाया जाता है।
यह भी पढ़ेंः VIDEO: पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ पर इस्लामी सेमिनरी में फेंका जूता, एक युवक गिरफ्तार
सभी स्कूलों में निर्देश लागू
यह प्रतिबंध सरकारी और निजी दोनों तरह के शिक्षण संस्थानों पर लागू है। पंजाब के जिला शिक्षा अधिकारियों को उनके इलाकों में नियम लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App