मोदी की यात्रा के दौरान नेपाल के इस प्रांत में घोषित किया गया सार्वजनिक अवकाश
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा और सम्मान समारोह के मद्देनजर नेपाल के प्रांत संख्या दो में 11 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 May 2018 9:57 PM GMT
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा और सम्मान समारोह के मद्देनजर नेपाल के प्रांत संख्या दो में 11 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
प्रांतीय कैबिनेट ने आज छुट्टी की घोषणा करते हुए बताया कि 11 मई को मोदी जनकपुर के जानकी मंदिर में दर्शन करेंगे और बारहबीघा मैदान में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि मोदी को सम्मानित करने के लिए मैदान में आयोजित समारोह में प्रांत के आठ जिलों से 50,000 से ज्यादा लोगों के जुटने की संभावना है। प्रांतीय कैबिनेट के अनुसार, उस दिन प्रांत के सभी आठ जिलों में अवकाश रहेगा।
भारत की सीमा से सटा यह प्रांत देश में दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या वाला है। मोदी की यात्रा को देखते हुए जनकपुर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हें।
ये भी पढ़ें- इस्लाम के नाम पर वोट मांगने का अगर मेरा कोई वीडियो हो तो इस्तीफा दे दूंगा- गुलाम नबी आजाद
नेपाल के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मोदी 11 मई को बिहार की राजधानी पटना से सीधे जनकपुर पहुंचेंगे। जनकपुर से वह 11 मई को ही मुस्तांग रवाना होंगे। प्रधानमंत्री वहां से काठमांडो भी जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story