POK/ पाकिस्तान के खिलाफ गिलगित-बाल्टिस्तान में विशाल प्रदर्शन
पाकिस्तान और भारत में कश्मीर ही इकलौता विवाद नहीं है। गिलगिट-बाल्टिस्तान भी एक मुद्दा है जिसको लेकर दोनों देशों के बीच ठनी रहती है। बुधवार को बाल्टिस्तान के हुनजा में हजारों की संख्या में लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Dec 2018 9:40 AM GMT
पाकिस्तान और भारत में कश्मीर ही इकलौता विवाद नहीं है। गिलगिट-बाल्टिस्तान भी एक मुद्दा है जिसको लेकर दोनों देशों के बीच ठनी रहती है। बुधवार को बाल्टिस्तान के हुनजा में हजारों की संख्या में लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वाले लोगों का आरोप है कि पाकिस्तानी सरकार उनके अधिकारों का लगातार हनन कर रही है। सरकार का विरोध और अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर लोगों ने विरोध किया। आपको बता दें कि स्थानीय नागरिक पाकिस्तान की नई चाल का विरोध कर रहे हैं। पाकिस्तान में चार प्रांत हैं। हाल ही में पाकिस्तान ने इसे अपना पांचवा प्रांत घोषित करने का फैसला लिया है जो स्थानीय नागरिकों को पसंद नहीं है। इसी का विरोध किया जा रहा है।
गिलगिट को लेकर भारत-पाक विवाद
अप्रैल 1949 तक गिलगिट-बाल्टिस्तान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का हिस्सा माना जाता रहा है। लेकिन 28 अप्रैल 1949 को पाकिस्तान के साथ एक समझौता हुआ जिसके जरिए गिलगिट के मामलों को सीधा पाकिस्तान की केंद्र सरकार को सौंप दिया गया। इस करार को कराची समझौता कहा जाता है।
Massive protest against #Pakistan in Hunza, Gilgit Baltistan, protesters demand basic and constitutional rights pic.twitter.com/6dTP3oO8Hl
— ANI (@ANI) December 5, 2018
#WATCH Massive protest against #Pakistan in Hunza, Gilgit Baltistan, protesters demand basic and constitutional rights pic.twitter.com/PGVzcrWVF3
— ANI (@ANI) December 5, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story