राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैदराबाद पहुंचे, आज IIT के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बीती शाम हैदराबाद शहर पहुंचे। राष्ट्रपति आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) हैदराबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Aug 2018 8:26 AM GMT
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बीती शाम हैदराबाद शहर पहुंचे। राष्ट्रपति आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) हैदराबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन और राज्य के कई मंत्रियों ने बेगमपेट हवाई अड्डा पर कोविंद का स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति बीती रात राज भवन में ठहरे और दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ दौरे पर थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story