पांच दिवसीय यात्रा पर पोर्ट लुइस पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मॉरीशस के पीएम ने किया शानदार स्वागत
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मेडागास्कर और मॉरीशस के पांच दिवसीय दौरेन के लिए आज मॉरीशस के पोर्ट लुईस हवाईअड्डे पहुंच गए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 March 2018 4:57 PM GMT
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मेडागास्कर और मॉरीशस के पांच दिवसीय दौरेन के लिए आज मॉरीशस के पोर्ट लुईस हवाईअड्डे पहुंच गए हैं। रामनाथ कोविंद के साथ उनकी पत्नी और भारती पहली महिला सविता कोविंद भी साथ हैं।
इसे भी पढ़ेंः चीन की संसद का बड़ा फैसला, शी जिनपिंग के आजीवन राष्ट्रपति बने रहने पर लगी मुहर
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनॉथ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद का स्वागत किया। मॉरीशस की आजादी के 50वां साल पूरे होने के मौके पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति कोविंद बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
President Ram Nath Kovind and first lady Savita Kovind arrived in Port Louis, Mauritius on a state visit where they were received by Prime Minister of Mauritius Pravind Jugnauth and his wife Kobita Jugnauth. President Ram Nath Kovind is on a State visit to Madagascar & Mauritius. pic.twitter.com/e9wHBbXGuX
— ANI (@ANI) March 11, 2018
राष्ट्रपति के साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी, हुकुम देव नारायण यादव, आर राधाकृष्ण, विजय सत्यनाथ, भरत लाल, रुचि घनश्याम, जयदीप मजूमदार और मनोज यादव भी मॉरीशस की यात्रा पर हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story