राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यूरोप के तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद यहां लारनाका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। साइप्रस के ऊर्जा, वाणिज्य,उद्योग और पर्यटन मंत्री जॉर्जियस लक्कोत्रीपिस ने उनकी अगवानी की।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी यूरोप के तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में रविवार को साइप्रस पहुंचे। कोविंद यूरोपीय देशों के साथ भारत के उच्च स्तरीय संपर्क को जारी रखने के वास्ते यूरोप के देशों की यात्रा पर हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद यहां लारनाका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। साइप्रस के ऊर्जा, वाणिज्य,उद्योग और पर्यटन मंत्री जॉर्जियस लक्कोत्रीपिस ने उनकी अगवानी की।
President Ram Nath Kovind and his wife Savita Kovind reach Larnaca International Airport in Cyprus. President Kovind is on a three-nation tour to Europe, spanning over eight days. pic.twitter.com/48YFNBKtA2
— ANI (@ANI) September 2, 2018
कोविंद ने ट्वीट किया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हमारे निकटतम और सबसे दृढ़ साझेदारों में से एक साइप्रस की यात्रा शुरू करने पर खुश हूं। मेरा प्रतिनिधिमंडल और मैं हिंद महासागर से भूमध्यसागर में मैत्रीपूर्ण धाराएं लेकर आए हैं।
यह भी पढ़ें- प्लास्टिक बैग में लिपटे मिले 14 नवजात बच्चों के शव, मचा हड़कंप
एक सार्थक यात्रा के लिए तत्पर है। साइप्रस के अलावा कोविंद बुल्गारिया और चेक गणराज्य की यात्रा करेंगे। राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल के दूसरे वर्ष में विदेश की उनकी यह पहली यात्रा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App