VIDEO: प्री- वेडिंग शूट कपल को पड़ा महंगा, अचानक हुआ कुछ ऐसा जिसे कोई नहीं सोच सकता
प्री वेडिंग फोटोशूट कराना आजकल ट्रेंड है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Nov 2017 3:47 PM GMT Last Updated On: 5 Nov 2017 3:47 PM GMT
आज कल शादी से पहले फोटो शूट का चलन चला है। लोग शादी से पहले अपने खास पलों को कैमरे में कैद करा लेते हैं। इस शूट के दौरान दूल्हा और दुल्हन को अलग-अलग जगहों पर ले जाया जाता है और उसके बाद फोटो शूट की जाती है।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे कपल के बारे में जिसको प्री-वेडिंग फोटो शूट कराना महंगा पड़ गया। इस कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल कपल चाहता था कि समुद्र की लहर के साथ उनका एक वीडियो बने।
ऐसा करने के लिए फोटोग्राफर ने दोनों को समुद्र में रखे पत्थर पर पोज देने को कहा। तभी समुद्र की लहर तेजी से आकर पत्थर से टकराई और फिर दुल्हन का पैर फिसला और वो गिर गई। हालांकि दुल्हन को कुछ हुआ नहीं लेकिन एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
How to really sweep her off her feet. pic.twitter.com/odHuKUf4wt
— Shanghaiist.com (@shanghaiist) November 2, 2017
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story