अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ता पर बैठे प्रवीण तोगड़िया, VHP और PM मोदी पर कसा तंज
अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया आज से अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठेंगे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 April 2018 10:48 AM GMT
अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर विश्व हिंदु परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया आज से अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठेंगे।आपको बता दें कि प्रवीण तोगड़िया ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अपने उपवास में विश्व हिंदु परिषद के नवनिर्मित अध्यक्ष सदाशिव कोकजे को भी शामिल होने का न्योता भेजा हैं।
प्रवीण तोगड़िया ने विश्व हिंदु परिषद के नए अध्यक्ष सदाशिव कोकजे को कहा है कि या तो वह उनके साथ उनके इस उपवास में शामिल हो। या फिर सरकार पर संसद में राम मंदिर निर्माण के लिए विधेयक लाने के लिए दबाव बनाएं।
प्रवीण तोगड़िया ने संघ परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि संघ ने देश के लाखो करोड़ों हिंदुओं से वादा किया था कि जब हम सरकार में आएंगे तो संसद में विधेयक पास कर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करेंगे।
यहीं नहीं प्रवीण तोगड़िया ने विश्व हिंदु परिषद को याद दिलाते हुए कहा कि हमने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और कार सेवा करने के लिए हिंदुओं से आग्रह किया था। जिसके लिए करीब 60 हजार से ज्यादा हिंदुओं ने अपनी जान भी गवाई थी।
गौरतलब है कि प्रवीण तोगड़िया पिछले 32 सालों से विश्व हिंदु परिषद के अध्यक्ष रहे थे। लेकिन इसी महीने विहिप के अध्यक्ष पद के चुनाव में तोगड़िया को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद तोगड़िया ने संघ और पीएम मोदी को लेकर विहिप चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story