Video: हुलिया बदलकर लंदन की सड़कों पर बेखौफ घुमता नजर आया नीरव मोदी, चेहरे पर है मुस्कान
हीरा कारोबारी नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को करोड़ों का चूना लगाकर भारत से फरार लंदन की सड़कों पर बेखौफ घुम रहा है।

हीरा कारोबारी नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को करोड़ों का चूना लगाकर भारत से फरार लंदन की सड़कों पर बेखौफ घुम रहा है। नीरव मोदी ने अपना हुलिया बदल लिया है। इस समय पकी हुई दाढ़ी और मूंछों में नीरव मोदी बेखौफ नजर आया है।
भारत की जांच एजेंसी नीरव मोदी को तलाश रही है। एक अंग्रेजी अखबार संवाददाता ने नीरव मोदी को जब लंदन की सड़कों पर देखा तो उसने घोटालों से जुड़े कई सवाल किए लेकिन नीरव मोदी बोलता रहा सॉरी नो कमेंट्स।
Exclusive: Telegraph journalists tracked down Nirav Modi, the billionaire diamond tycoon who is a suspect for the biggest banking fraud in India's historyhttps://t.co/PpsjGeFEsy pic.twitter.com/v3dN5NotzQ
— The Telegraph (@Telegraph) March 8, 2019
जैसा की आप जानते हैं कि नीरव में की आमतौर पर तस्वीरें क्लीन शेव में आती रही हैं। नीरव मोदी और उसका मामा मेहुल चोकसी करीब लगभग 13 हजार करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में आरोपी हैं।
शुक्रवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ में स्थित नीरव मोदी के आलीशान को ध्वस्त कर दिया गया था। इस बंगले की कीमत 25 करोड़ रुपए बताई गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App