पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी ने कनाडा की एक कंपनी के CEO की तुड़वाई सगाई
पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी ने कनाडा की एक पेमेंट प्रोसेसिंग कंपनी के सीईओ से भी करोड़ों की धोखाधड़ी की है। जिससे उसकी सगाई टूट गई है।

पंजाब नेशनल बैंक में 13 हजार करोड़ रुपए का घोटाला करने के आरोपी नीरव मोदी के कारण कनाडा में जोड़े की शादी टूट गई है।
एक अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने दावा किया हैं कि पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी ने कनाडा की एक पेमेंट प्रोसेसिंग कंपनी के सीईओ से भी करोड़ों की धोखाधड़ी की है।
इस धोखाधड़ी की वजह से उस व्यक्ति की सगाई टूट गई हैं। बताया जाता हैं कि कनाडा के पॉल अल्फोंसो को नीरव मोदी ने एक नकली हीरे की अंगूठी बेचीं थी। नीरव मोदी ने पॉल को ये अंगूठी 2 लाख डॉलर यानी 1.47 करोड़ रुपए में बेचीं थी।
इसे भी पढ़ें- कर्नाटक: उपचुनाव की घोषणा को लेकर पीएम मोदी और चुनाव आयोग पर बरसे खड़गे
पॉल अल्फोंसो ने ये अंगूठी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सगाई के लिए खरीदी थी। जब पॉल की गर्लफ्रेंड को पता चला कि इस अंगूठी में लगा हीरा नकली हैं तो उसने सगाई तोड़ दी।
जानकारी के मुताबिक पॉल अल्फोंसो से नीरव मोदी की मुलाकात अमेरिका में साल 2012 में बेवरली हिल्स होटल में हुई थी। इसके बाद दोनों मलिबू में मिले। और उन्होंने साथ में खाना भी खाया था।
इसके करीब 6 साल बाद 2018 में अल्फोंसो ने नीरव मोदी को ईमेल करके उसकी सगाई के लिए खास अंगूठी बनाने का ऑर्डर दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App