Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

प्रभु की विदाई लगभग तय, गडकरी को दिया जा सकता है रेल मंत्रालय

नितिन गडकरी वर्तमान में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री हैं।

प्रभु की विदाई लगभग तय, गडकरी को दिया जा सकता है रेल मंत्रालय
X

एक के बाद एक हो रहे रेल हादसों के बाद रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने प्रधानमंत्री को अपने इस्तीफे की पेशकश की है। प्रभु ने कहा कि मै हाल ही में हुए सभी रेल हादसों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देता हूं। जिसके बाद पीएम मोदी ने उनसे ‘इंतजार’ करने को कहा है।

हालांकि पीएम ने अभी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। सुरेश प्रभु ने एक ट्वीट के माध्यम से कर ये जानकारी दी थी। बता दें कि इससे पहले रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा था कि वो इन रेल हादसों में लोगों की मौत से बेहद दुखी है।

यह भी पढ़ें- SC के निर्देश के बाद CBI के सामने पेश हुए कार्ति चिदंबरम

जिसके बाद उन्होंने कहा पीएम ने जिस नए भारत की कल्पना की है, उसमें निश्चित रूप से रेलवे आधुनिक व सक्षम होनी चाहिए। मैं कहना चाहता हूं कि रेलवे उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।।

अंग्रेजी अखबार के सुत्रों के मुताबिक चैनल ने कहा है कि अगर केंद्रीय मंत्रीमंडल में किसी तरह का फेरबदल होता है तो रेल मंत्रालय नितिन गडकरी को दिया जा सकता है। बताते चले कि नितिन गडकरी वर्तमान में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री हैं।

यह भी पढ़ें- अश्वनी लोहानी के हाथों में रेलवे की कमान, बने नए चेयरमैन

माना जा रहा है अगर पीएम मोदी प्रभु का इस्तीफा मंजूर करते हैं तो नए कैबिनेट फेरबदल तक नितिन गडकरी को केंद्रीय रेल मंत्रालय का पदभार दिया जा सकता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story