पीएम मोदी ने 33वीं बार मन की बात, जानिए क्या-क्या कहा
पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छता जनसमाज का आंदोलन बनता जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 33वीं बार मन की बात से देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी इस समय अमेरिकी दौरे पर हैं और 26 जून को उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी।
11:28AM | उन्होंने कहा कि खेल-कूद में भी युवाओं को अपना भविष्य दिखने लगा है। उन्होंने कहा इससे देश का नाम रोशन हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि खेल व्यक्तित्व के विकास में अहम भूमिका निभाता है और देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों को अगर खेल में रूची है तो उन्हें अवसर देना चाहिए। |
11:25AM | उन्होंने इसरो के 30 सैटेलाइट को एक साथ लॉन्च करने का और जी-सैट 19 सैटेलाइट का जिक्र किया और कहा कि भारत अंतरिक्ष में भी अपना परचम लहरा रहा है। |
11:24AM | सरकार का विभाग e-gem पर विजिट करके देखता है कि कौन क्या बेच रहा है, कितने में और खरीदा जा सकता है या नहीं। ये गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस हैं। इसका लक्ष्य है मिनिमम प्राइज और मैक्सिमम ट्रांसपेरेंसी। |
11:22AM | पीएम मोदी ने कहा कि मुझे जो भी चिठ्ठियां लोग भेजते हैं मैं उन्हें पढ़ता हूं। उन्होंने सरकार की गवर्नमेंट ई मार्केट e-gem का जिक्र किया। उन्होंने कहा इससे जो भी सरकार को अपनी चीजें सप्लाई करना चाहता है वो उसमें अपनी नाम रेजिस्टर करा सकता है। |
11:18AM | पीएम मोदी ने एक देशवासी के गुलदस्ते के बजाय किताब देने के सवाल पर कहा कि बुके एक बार हाथ में लेकर हम छोड़ देते हैं लेकिन बुक परिवार का हिस्सा बन जाती है। उन्होंने कहा कि गुजरात में उन्होंने इस परंपरा की शुरूआत की थी। |
11:16AM | उन्होंने कहा कि योग दुनिया के लोगों को जोड़ने का जरिया बन गया है। |
11:16AM | उन्होंने कहा की दुनिया में हर किसी ने योग किया चाहे वो चाइना हो, पेरू हो या लंदन हो। उन्होंने कहा कि योग से फिटनेस से वेलनेस की ओर बढ़ रहा है समाज। उन्होंने कहा कि योग दिवस के अवसर पर तीन पीढ़ियों ने योग किया। |
11:14AM | पीएम मोदी ने इमरजेंसी के दौर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान अखबारों को बेकार कर दिया गया।उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान भारत को काल कोठरी बना दिया गया था और उसी दौरान अटल बिहारी वाजपेयी जेल गए थे।
|
11:11AM | पीएम मोदी ने मुबारकपुर गांव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुबारकपुर गांव ने शौचालय के लिए दिया गया 17 लाख रुपए लौटाया और खुद कोशिश कर के गांव को खुले में शौच से मुक्त किया। |
11:7AM | उन्होंने कहा की स्वच्छता जनसमाज का आंदोलन बनता जा रहा है। |
11:4AM | उन्होंने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी।
|
11:3AM | उन्होंने देशवासियों को भगवान जगन्नाथ यात्री की बधाई दी।
|
11:2AM | पीएम मोदी जगन्नाथ यात्रा की बात रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ गरीबों के देवता हैं। उन्होंने कहा कि जगन्नाथ शब्द से ही juggernaut शब्द का उद्भव हुआ है। जिसका अर्थ है एक बहुत बड़ा रथ। |
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App