PM Modi को मिला ''चैंपियंस ऑफ अर्थ अवार्ड'', बोले- सम्मान के लिए आभार प्रकट करता हूं
पर्यावरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज चैंपियंस ऑफ अर्थ के खिताब से सम्मानित किया

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 Oct 2018 8:35 AM GMT
पर्यावरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज चैंपियंस ऑफ अर्थ के खिताब से सम्मानित किया।
राजधानी दिल्ली में हुए कार्यक्रम में बुधवार को यूएन चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने प्रधानमंत्री को सम्मानित किया। पीएम मोदी के अलावा ये अवॉर्ड फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो को भी दिया गया है।
बता दें कि यह सम्मान उन्हें अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के नेतृत्व और 2022 तक भारत को एक ही बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक से मुक्त कराने के संकल्प के लिए दिया गया है।
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी और संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने की मुलाकात, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा
मोदी एवं फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों को स्थायी विकास एवं जलवायु बदलाव के क्षेत्र में अनुकरणीय नेतृत्व और सकारात्मक कदम उठाने के कारण यह अवॉर्ड दिया जा रहा है।
दरअसल, पीएम मोदी को सतत विकास, जलवायु परिवर्तन पर अपने अनुकरणीय नेतृत्व और सकारात्मक कदम उठाने को लेकर यह सम्मान दिया जा रहा है। पीएम मोदी के अलावा यह सम्मान 5 अन्य व्यक्तियों और संगठनों को भी दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story