दक्षिण अफ्रीका पहुंचे पीएम मोदी, BRICS सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
पीएम मोदी आज ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच गए हैं।

पीएम मोदी आज ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का विमान वॉटरक्लूफ स्थित एयरफोर्स बेस पर उतरा। यहां पीएम मोदी 10वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी ने युगांडा की अपनी दो दिवसीय यात्रा आज पूरी की जिस दौरान उन्होंने युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के साथ व्यापक मुद्दों पर बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।
Prime Minister Narendra Modi reaches Waterkloof in South Africa; He will take part in 10th BRICS Summit in Johannesburg tomorrow. pic.twitter.com/DsomA6hWA7
— ANI (@ANI) July 25, 2018
मोदी कल शाम युगांडा की राजधानी कम्पाला पहुंचे थे। यह 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा थी। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संसद को भी संबोधित किया और घोषणा की कि भारत आतंकवाद और अतिवाद से मुकाबले के लिए अफ्रीका के साथ अपना सहयोग एवं परस्पर क्षमताओं को मजबूत करेगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट में कहा कि दोनों देशों के बीच गर्मजोशी एवं जुड़ाव को प्रतिबिंबित करने वाले एक विशेष भाव के तहत युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी प्रधानमंत्री मोदी को विदा करने के लिए हवाई अड्डे आये। मोदी ने अपनी ऐतिहासिक यात्रा आज पूरी की और वह तीन देशों की अपनी यात्रा के आखिरी स्थल दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए।
मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि युगांडा की मेरी यात्रा बहुत उपयोगी रही है। मैं इस यात्रा के दौरान गर्मजोशी के लिए राष्ट्रपति कागुटा मुसेवेनी और युगांडा के लोगों के प्रति आभार जताता हूं। इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में मदद मिलेगी, विशेष तौर पर आर्थिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। भारत ने युगांडा को ऊर्जा आधारभूत ढांचा, कृषि और डेयरी क्षेत्रों के लिए कल करीब 20 करोड़ डालर की दो ऋण सुविधा देने की घोषणा की।
मोदी ने यह भी घोषणा की कि भारत युगांडा के पवित्र स्थल जिंजा में एक गांधी धरोहर केंद्र का निर्माण करेगा जहां अब महात्मा गांधी की प्रतिमा है। प्रधानमंत्री मोदी अब ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना होंगे। इस वर्ष ब्रिक्स सम्मेलन का विषय ‘ ब्रिक्स इन अफ्रीका ' है। मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स के 10 वें संस्करण में हिस्सा लेंगे।
इस दौरान उम्मीद है कि समूह के नेता ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करेंगे जिसमें अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा , वैश्विक शासन और व्यापार आदि मुद्दों होंगें। ब्रिक्स पांच प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। शुरूआत में पहले चार को ब्रिक नाम दिया गया था, बाद में 2010 में इसमें दक्षिण अफ्रीका को शामिल किया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App