Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जापान : पीएम मोदी का शिंजो आबे ने किया स्वागत, प्राइवेट विला में करेंगे डिनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जापान के पीएम शिंजो आबे से मुलाकात की। इससे पहले मोदी और शिंजो आबे होटल माउंट फुजी में गर्मजोशी से मिले और शिंजे ने जोरदार स्वागत भी किया।

जापान : पीएम मोदी का शिंजो आबे ने किया स्वागत, प्राइवेट विला में करेंगे डिनर
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जापान के दौरे पर पहुंचे हैं। वो यहां जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जापान के पीएम शिंजो आबे से मुलाकात की। इससे पहले मोदी और शिंजो आबे होटल माउंट फुजी में गर्मजोशी से मिले और शिंजे ने जोरदार स्वागत भी किया। प्राइवेट विला में डिनर करेंगे।

वहीं इससे पहले टोक्यो पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। टोक्यो पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ उनकी बैठक दोनों देशों के मजबूत रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ेगी। 2014 के बाद सम्मेलन के लिए मोदी की यह तीसरी यात्रा है।

ये भी पढ़ें - नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने की प्रगति, फिर प्रधानमंत्री बनेंगेः देवेंद्र फडणवीस

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने समकक्ष शिंजो आबे के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को जापान रवाना हो गए। यह दो दिवसीय सम्मेलन 28 और 29 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

भारत-जापान के बीच 13वें वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को तोक्यो पहुंचने के बाद उन्होंने यह बात कही। दोनों देशों के बीच रविवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की जाएगी और द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया। शिंजो आबे के साथ पांचवें वार्षिक सम्मेलन के लिए तोक्यो पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जापान उन कुछ देशों में शामिल है, जिसके साथ भारत वार्षिक सम्मेलन करता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story