Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जानें भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण क्लिफोर्ड पियर, पीएम मोदी ने यहां महात्मा गांधी पट्टिका किया है अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग के साथ महात्मा गांधी पट्टिका का आज अनावरण किया।

जानें भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण क्लिफोर्ड पियर, पीएम मोदी ने यहां महात्मा गांधी पट्टिका किया है अनावरण
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग के साथ महात्मा गांधी पट्टिका का आज अनावरण किया। सिंगापुर के क्लिफोर्ड पियर में 1948 में महात्मा गांधी की अस्थियों को जिस स्थान पर विसर्जित किया गया था, वहीं इस पट्टिका का अनावरण किया गया है।

मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सिंगापुर में हैं और यह दौरा अपने अंतिम चरण में हैं। मोदी ने ट्वीट किया कि सिंगापुर के क्लिफोर्ड पियर में मैने और पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग ने एक पट्टिका का उस जगह पर अनावरण किया है जहां महात्मा गांधी की अस्थियों को विसर्जित किया गया था।
पीएम मोदी ने कहा कि कहा कि बापू के संदेश विश्वभर में गुंजायमान हैं। उनके विचार और आदर्श हमें मानवता के लिए ज्यादा काम करने की दिशा में प्रेरित करते हैं।
आपको बता दे कि 1948 में महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद उनकी अस्थियों को भारत और सिंगापुर समेत विश्व के कई हिस्सों में विसर्जित किया गया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story