मोदी ने जिनपिंग को भेंट की चीनी चित्रकार की पेंटिंग, जानिए उनका भारत से क्या संबंध था
शू घोड़ों और पक्षियों की अपनी स्याही पेंटिग्स के लिए जाने जाते थे। वह कलात्मक अभिव्यक्तियों की जरुरतों को सामने रखने वाले प्रथम चीनी कलाकारों में एक थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को एक प्रसिद्ध चीनी चित्रकार की पेटिंग भेंट की जिसने पश्चिम बंगाल में विश्वभारती विश्वविद्यालय में अध्यापन किया था। मोदी ने यहां अनौपचारिक शिखर वार्ता के दौरान शी को शू बीहोंग की पेटिंग दी।
शू घोड़ों और पक्षियों की अपनी स्याही पेंटिग्स के लिए जाने जाते थे। वह उन कलात्मक अभिव्यक्तियों की जरुरतों को सामने रखने वाले प्रथम चीनी कलाकारों में एक थे जिनमें 20 वीं सदी के प्रारंभ में आधुनिक चीन परिलक्षित हुआ। इस पेंटिंग में एक घोड़ा और घास पर गौरैया नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- मोदी इन चाइना : पीएम मोदी ने भारत और चीन के संबंध को दिया 'STRENGTH'
अधिकारियों ने बताया कि शू ने विश्वभारती में ठहरने के दौरान ये कलाकृतियां बनायी थीं। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने इस शिखर वार्ता के लिए विशेष रूप से आर्डर किया था। शू जब भारत में रहते थे तब उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर और महात्मा गांधी जैसी हस्तियों सें भेंट की थीं।
इनपुट- भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App