पीएम मोदी राहुल गांधी की बदली हुई छवि से डरे हुए हैं: शरद पवार
भाजपा गांधी परिवार को बदनाम करने के लिए बोफोर्स जैसे मुद्दों को उठा रही है।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज आरोप लगाया है कि पीएम मोदी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बदली हुई छवि से डर गए हैं। इसलिए भाजपा गांधी परिवार को बदनाम करने के लिए बोफोर्स जैसे पुराने मुद्दों को उठा रही है।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार और गुजरात सरकार गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़े पैमाने पर मिल रही प्रतिक्रिया से घबरा गई है।
यह भी पढ़ें- अब चेक से पेमेंट नहीं कर पाएंगे आप, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
पवार ने पूर्व महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि पीएम मोदी को राहुल गांधी की बदली हुई छवि से डर लगता है, जिसके कारण भाजपा गांधी परिवार को बदनाम करने के लिए बोफोर्स जैसे मुद्दों को उठा रही है।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी को बोफोर्स मामले में लंबे समय पहले ही "निर्दोष" किया गया था। उन्होंने कहा इटालियन शख्स न ही अब जीवित है और न ही इस मामले में शामिल था। इसके बावजूद, केंद्र कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करके मामला फिर से खोलने की कोशिश कर रहा है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान, चीन के अलावा बांग्लादेश से भी है देश की सुरक्षा को खतरा: अहीर
इसका कारण यह है कि केंद्र सरकार राहुल गांधी से डर रही है और वे राजीव गांधी को बदनाम करना चाहती है। पूर्व प्रधान मंत्री की प्रशंसा करते हुए पवार ने कहा कि राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे।
एनसीपी प्रमुख ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी (दोनों पूर्व प्रधान मंत्री) ने गरीबी को खत्म करने के लिए अपनी शक्ति का इस्तेमाल किया।
यह भी पढ़ें- गुजरात चुनाव: हार्दिक पटेल को एक और झटका, चिराग पटेल बीजेपी में शामिल
पवार ने दावा किया कि हाल ही के दिनों में सरकार द्वारा गलत नीतियों को अपनाया गया था। जिस कराण किसानों और उद्योगों इससे प्रभावित हुए, उनके लिए कोई उम्मीद या समाधान नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App