इन चार राज्यों का रोशन करेगा देश का सबसे बड़ा सरदार सरोवर नर्मदा बांध
पीएम मोदी आज गुजरात में सरदार सरोवर नर्मदा बांध का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात में पिछले कई दशकों से तमाम विवादों में घिरे रहे सरदार सरोवर नर्मदा बांध परियोजना का आज लोकार्पण और एक रैली को भी संबोधित किया।
गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले मोदी की इस रैली को राजनीतिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बांध पर ही वह नर्मदा नदी की पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वह इस परियोजना का लोकार्पण करेंगे।
मोदी आज उस नर्मदा बांध परियोजना का लोकार्पण करेंगे जिसकी परिकल्पना सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1946 में ही की थी। हालांकि इस पर काम 1970 के दशक से ही प्रारंभ हो पाया।
इस बांध परियोजना और इस पर बनी विद्युत परियोजना से चार राज्यों गुजरात, महाराष्ट, राजस्थान और मध्य प्रदेश को लाभ मिलेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App