पीएम मोदी ने जन्मदिन पर मां हीराबेन से लिया आशीर्वाद, बोले-देश और मां एक
पीएम मोदी ने कहा की देश की सेवा मां की सेवा के समान है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने 67वें जन्मदिन के अवसर पर अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे। सबसे पहले वह गांधीनगर पहुंचे और अपनी मां हीराबेन से आशीर्वाद लिया।
यहां प्रधानमंत्री से मिलने के लिए आस-पड़ोस के कई बच्चे भी पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने कहा कि देश की सेवा मां की सेवा के सामान है, दोनों ही मेरे लिए एक हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात में पिछले कई दशकों से तमाम विवादों में घिरे रहे सरदार सरोवर नर्मदा बांध परियोजना का आज लोकार्पण और एक रैली को भी संबोधित किया।
गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले मोदी की इस रैली को राजनीतिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने सरदार सरोवर की कल्पना 1946 में की थी। इसके कुछ साल बाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने इस परियोजना का उद्घाटन किया था।
हालांकि इस परियोजना का काम 1970 में शुरू हो गया था। लेकिन सरदार सरोवर बांध को पूरी तरह से तैयार होने में करीब 52 साल का समाय लगा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App